Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों से जारी हैं। प्रयागराज में घाट सज चुके हैं। अनेक अखाड़ों ने अपने शिविर भी लगा लिए हैं। साधु संत आसानी से गंगा किनारे देखे जा सकते हैं। हर रोज ही यहां संतों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है। देशी ही नहीं विदेशी भक्त भी अभी से ही गंगा घाटों पर नजर आने लगे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में गूंजती वेद ध्वनियां और धर्म की विजय पताका हमें सनातन मूल्यों की याद दिला रही हैं।Mahakumbh 2025
इसी प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रोडवेज की 7,000 बसें GPS डिवाइस और पैनिक बटन से लैस होंगी। परिजन बस नंबर से यात्रियों की लोकेशन जान सकेंगे और महिला यात्रियों के लिए पैनिक बटन से त्वरित सहायता उपलब्ध होगी। यह महाकुंभ आस्था के साथ सुरक्षा और सुविधा का संगम बनेगा।Mahakumbh 2025