March 11, 2025

Makar Sankranti 2025 : क्या है मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व? जानें,स्नान दान का शुभ मूहुर्त

Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti 2025 : कल यानी की 14 जनवरी को मकर संक्रांति है।मकर संक्रांति का भारत में एक अलग ही पौराणिक महत्व है। यह त्यौहार पूरे भारत वर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।इस दिन लोग तिल और गुड़ से बने पकवान खाते है और अपने घरों की छत पर पतंग उड़ाते है। यह पर्व नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन सूर्य का उत्तरायण होता है और माना जाता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।

अगर हिन्दू त्यौहारों की बात करें तो मुख्यता हिन्दू त्यौहार की गणना चंद्रमा पर आधारित पंचांग के द्वारा की जाती है। लेकिन मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है जिसकी गणना सूर्य पर आधारित पंचांग के अनुसार की जाती है। यह बात इस त्यौहार को और भी खास बनाती है।माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से ठंड कम होने लगती है, यानी शरद ऋतु जाने लगती है और बंसत ऋतु आने लगती है।
मकर संक्रांति से जुड़ी पौराणिक कथाएं
अगर बात करें मकर संक्रांति से जुड़े हुए पौराणिक मान्यता कि तो, माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं।बता दें,शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है।इस कारण यह त्यौहार पिता और पुत्र के मिलन को दिखता है।
वही मकर संक्रांति से जुड़ी दूसरी पौराणिक कथा के बारे में बात करें तो, माना जाता है।कि मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु ने असुरों का संहार किया था।इस दिन श्री हरि विष्णु की जीत हुई थी। उन्होंने असुरों के सिरों को काटकर कर मंदरा पर्वत गाड़ दिया था।श्री हरि विष्णु की जीत के कारण यह पर्व मनाया जाता है।
मकर संक्रांति 2025 तिथि और शुभ मूहुर्त
इस साल 2025 में मकर संक्रांति मंगलवार 14 जनवरी को मनाई जाएगी।पंचांग के अनुसार कल 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा।अगर बात करें मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने के शुभ मुहूर्त की तो इस दिन सुबह 8 बजकर 40 मिनट से दोपहर12:30 तक महापु्ण्य काल मुहूर्त रहेगा। इस दौरान आप स्नान और दान कर सकते है।यह बेहद ही खास मूहुर्त है स्नान और दान करने के लिए।Makar Sankranti 2025









mahakumbh: mahasnan makar sankranti : मकर संक्रांति पर बनाई जाती है खासतौर पर ये चीज़ें… DR. manmohan singh : जानें, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अनमोल विचार… सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए, अपनाएं ये टिप्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए 10 ट्रेंडिंग Deliciou केक