October 18, 2024

MP News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, मध्यप्रदेश के हर घर में होगा तिरंगा अभियान

MP News

MP News : स्वाधीनता दिवस के मौके पर मप्र में भाजपा तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर तक समितियां काम करेंगी। मंगलवार को इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें तिरंगा अभियान की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ और अन्य आपदाओं में भाजपा संगठन, सरकार के साथ बेहतर काम कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान देश के अंदर चलाया है। इसमें समाज को सहभागी बनाया है। हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो, यही हमारा उद्देश्य है। MP News

हर घर तिरंगा अभियान उत्सव है
वीडी शर्मा ने कहा कि हर समाज, हर वर्ग, हर घर में तिरंगा अभियान होगा। हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में चलाया जाएगा। 11 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। एक सप्ताह तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान। बैठक में डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, ननि अध्यक्ष , जिला पंचायत ,जिला परिषद अध्यक्ष और सरपंच भी हर घर तिरंगा अभियान में योगदान देंगे। सभी के लिए तिरंगे की व्यवस्था होगी। भाजपा संगठन, सरकार और समाज मिलकर ये भूमिका निभाएंगे। MP News

इस तरह चलेगा अभियान
उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान के लिए जिला व मंडल स्तर पर समितियां गठित होंगी। राज्य स्तर पर सांसद कविता पाटीदार की अगुआई में पांच सदस्यीय समिति केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी, वैभव कुमार पवार की बनी है। जिलों की 7 और 8 अगस्त को बैठक आयोजित होगी। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को होगी। 7 अगस्त को सांसद, विधायक, अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 14 अगस्त भारत विभाजन विभीषिका दिवस है। इस दिन जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। MP News

घरों में 13, 14, 15 अगस्त को तिरंगा दिया जाएगा। बच्चों के हाथ में भी तिरंगा देंगे। प्रदेश के सभी
64523 बूथों पर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। आईटी की टीम हर बूथ पर ऐप पर फोटो अपलोड करेंगे घर-घर में लोग सेल्फी लेकर एप पर डालेंगे। सेल्फी विथ तिरंगा अभियान चलेगा। MP News

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव