October 18, 2024

MP Shivpuri :एमपी के शिवपुरी में विदेशी जोड़े ने सनातन परंपरा में किया विवाह, जानिए विदेश में क्यों नहीं कर पाए शादी

MP Shivpuri :एमपी के शिवपुरी में विदेशी जोड़े ने सनातन परंपरा में किया विवाह, जानिए विदेश में क्यों नहीं कर पाए शादी

भारत की वैदिक सनातन पंरपरा का प्रभाव पूरे विश्वभर देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी से सामने आया है। जहां जर्मनी के एक विदेशी कपल ने वैदिक सनातन धर्म को साक्षी मान कर शादी रचाई है। यह विवाह मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन में संपन्न कराया गया। जहां इस शादी को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। वहीं इस विदेशी कपल की शादी के प्रेरणा श्रोत रहे आध्यतमिक गुरु डॉ रघुवीर सिंह गौर ने बताया कि यह विवाह हिंदू रित रिवाज के साथ संपन्न हुआ है। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं।

बता दें कि ज्यूरिख निवासी मार्टिन की उम्र 45 साल है और वह पेशे से लीगल ऑडिट कंपनी के अधिकारी हैं। वहीं मार्टिन देश के जाने माने गुरु रघुवीर सिंह जी को पिछले पांच सालों से परिचित हैं। गुरु रघुवीर से इनका संपर्क सोशल साइट्स के माध्य से हुआ था। इसके बाद मार्टिन गुरु जी के दर्शन करने भारत आने लगे।

MP Shivpuri :कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

भारतीय पंरपरा में शादी करने वाले इस कपल की मुलाकात एक यात्रा के दौरान स्पेन में हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए और एक दूसरे का फोन नं एक्सचेंज कर लिया। जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली उलरिके की उम्र 48 साल है। उलरिके जर्मनी के अस्पताल में नर्श के रुप में काम करती हैं। जब दोनों की बातें होती रहीं तो दोनों के दिल मिल गए। इसी बीच एक दिन मार्टिन और उलरिके के दिल में भारतिय संस्कृति में शादी करने का ख्याल आया।

MP Shivpuri :गुरु जी की रही अशीम अनुकंपा

उलरिके ने बताया कि, मैं भी गुरु जी से सोशल मीडिया के माध्य से जुड़ी थी। मैं इससे पहले भारतीय पंरपराओं के बारे में कुछ नहीं जानती थी। मैंने गुरु जी के प्रवचनों को सुना और उनकी हर बात पर अमल किया। इसके बाद मेरी भारतीय संस्कृति में बहुत रुचि बढ़ गई। हम दोनों की भारतीय परंपरा में शादी कराने में गुरुजी की बड़ी भूमिका रही है।

MP Shivpuri :मार्टिन भारतीय परंपराओं से थे प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, मार्टिन खुद एक योग गुरु हैं। ये भारत आकर गुरु रघुवीर जी से मिले। मार्टिन पिछले पांच सालों से गुरुजी से जुड़े हुए हैं। यह गुरुजी से उनकी तीसरी मुलाकात है। वहीं मार्टिन ने हिंदू रिति रिवाज में शादी करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि, मेरे को चर्च में शादी करना मन भाया। मैं पिछले पांच सालों से भारतीय परंपराओं से प्रभावित था। और हम दोनों ने गुरु के आशीर्वाद से आज शादी करली। हमारी शादी को अंजाम तक पहुंचाने में गुरु जी का बड़ा योगदान रहा है।

जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन माना जाता है शुभ