Mukesh Sahni: बिहार के दरभंगा से बड़ी घटना सामने आई है। विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार की सुबह मुकेश के पिता जीतन का शव उनके ही घर में क्षत विक्षत हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटना स्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है और बहुत जल्द ही घटना की स्थिति साफ होगी।
Mukesh Sahni कद्दावर नेताओं में गिनती
बता दें कि मुकेश हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रचार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ हेलीकॉप्टर यात्रा से चर्चा में आए थे। मुकेश सहनी की गिनती बिहार के कद्दावर नेताओं में की जाती है। बिहार सरकार में मुकेश पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री रहे हैं। यही वजह है कि बिहार में ये बड़ी वारदात मानी जा रही है। हमलावरों ने निर्मम तरीके से शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला किया है।
जानकारी के मुताबिक मुकेश (Mukesh Sahni ) मौजूदा समय में मुंबई में रहते हैं। पिता की हत्या की सूचना मिलते ही वे बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। जीतन सहनी अपनी पत्नी के साथ हमेशा से गांव में रहते थे। 8 साल पहले मुकेश की मां का भी निधन हो गया था। जीतन सहनी के दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी और एक बेटी रिंकू सहनी है। बेटी की शादी हो गई है और वह अब मुबंई में रहती हैं। मीडिया के मुताबिक घर पर जीतन सहनी के साथ दो नौकर और एक कार चालक आते रहते थे। बाकी खानदान के लोग गांव में रहते हैं।
Mukesh Sahni निषाद समुदाय में खासी पैठ रखते हैं मुकेश
मुकेश निषाद समुदाय से आते हैं। जिनको ‘सन ऑफ मल्लाह’ भी कहा जाता है। मुकेश बिहार में अपने समुदाय के लोगों के बीच में मजबूत पकड़ रखते हैं। निषाद समुदाय बिहार वोट बैंक के मामले में अहम भुमिका निभाता है। निषाद जाति आबादी के मामल में पासवान समेत अन्य जातियों से कहीं ज्यादा है। इनकी आबादी बिहार में लगभग 14 प्रतिशत है।
Mukesh Sahni तेजस्वी के अजजी माने जाते हैं मुकेश
मुकेश को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है। मुकेश की पार्टी VIP मौजूदा समय में महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। मुकेश सहनी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ प्रदेश में चुनावी सभा करते भी नजर आए थे।