September 16, 2024

National Space Day 2024 : आज भारत मना रहा अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जानिए क्या है 2024 की थीम

National Space Day 2024

National Space Day 2024 : आज 23 अगस्त को भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं का जश्न है, बल्कि यह देश की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। National Space Day 2024

2023 में 23 अगस्त के दिन भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। साथ ही जिस लैंडिंग साइट पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग हुई थी उस जगह को शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है।यह दिन हमें याद दिलाता है कि अगर हमें भविष्य में और ऊँचाइयों को छूना है, तो हमें शिक्षा, अनुसंधान और विज्ञान के प्रति निरंतर समर्पित रहना होगा।इस विशेष दिन का उत्सव आने वाले वर्षों में और भी व्यापक और प्रभावशाली होगा, जिससे भारत के अंतरिक्ष मिशन और भी उन्नत होंगे और देश विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूएगा। National Space Day 2024

प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा

2023 में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल इस दिन को National Space Day के रुप में मनाने की घोषणा की थी।National Space Day 2024  

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता

इस दिवस को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की याद में मनाया जा रहा है, जिसने 2023 में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत को विश्व के उन गिने-चुने देशों में शामिल कर दिया जो यह कारनामा कर चुके हैं। इस मिशन ने देश में वैज्ञानिक चेतना और जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया। साथ ही, इसने अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की अग्रणी भूमिका को स्थापित किया।National Space Day 2024

क्या है 2024 की थीम

यह भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है। इसकी 2024 की थीम है चांद को छूकर जीवन को छूना। यह थीम भारत की प्रगति को दिखाता है। National Space Day 2024

स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मोत्सव Psychology के अनुसार ये संकेत बताते है सामने वाला आपके प्यार में है या नहीं 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर कैसे बढ़ाएं अपनी Value 5 habits of successful people that can make you rich