September 8, 2024

periods at early age:समय से पहले ही क्यों शुरू हो रहे हैं पीरियड्स

समय से पहले ही क्यों शुरू हो रहे हैं पीरियड्स

periods at early age:पीरियड्स का सही उम्र में ,सही समय पर आना हेल्दी लाइफ की ओर इशारा करता है। लेकिन अगर पीरियड्स समय से पहले ही शुरू हो जाएं तो ये अच्छा संकेत नहीं है लेकिन आज-कल लड़कियों को बहुत ही कम उम्र से ही पीरियड्स आने लगता है। इस कारण लड़कियां कई बिमारियों की शिकार हो जाती है। इसके ऊपर अमेरिका में रिसर्च भी हुई है। चलिए बाताते है क्या कहती है रिसर्च।

रिसर्च क्या बताती है अमेरिका में जामा नेटवर्क ओपन जर्नल में  रिसर्चर ने पीरियड्स पर एक रिपोर्ट तैयार की थी। उस रिपोर्ट के अनुसार बाताया गया है। अमेरिका में लड़कियों का पहला पीरियड्स 1960 की तुलना में 6 महीने पहले आ रहा है। पहले 12 से 16 की उम्र में पीरियड्स आता था पर इसका अब यह समय घट कर 7-8 साल हो गया है। 9 साल की उम्र तक आते-आते दस में आठ लड़कियों के पीरियड्स आ रहे है। 2000 – 2005 में 11 साल की उम्र में पीरियड्स आने लगा था।periods at early age:

आखिर क्यों कम हो रही है पीरियड्स आने की उम्र -अगर देखा जाए तो इसके वैसे तो कई कारण है, लेकिन इसकी खास वजह बचपन में  बढ़ते मोटापे की समस्या से है। जब हम किसी बात की चिंता करते है तो हमारी बॉडी में कोर्टिसोल हार्मोन ,एण्ड्रोजन हर्मोन अधिक मात्रा में रीलीज होता है। इस से फैट टिशू इन हार्मोंन को एस्ट्रोजन में बदल देता है। इससे हमारे ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है। इस दौरान बहुत से बदलाव शरीर में होते है। इसी कारण से  पीरियड्स जल्दी आना शुरू हो जाता है।

इस से बचने के लिए कैसे रखे बच्चों का ध्यान

बच्चों को अच्छी डाइट दे फल हरी सब्जी का खाने में प्रयोग करें बाहर का खाना ना खाने दें।

बच्चों को एक्सरसाइज करने को बोलो अच्छी नींद लेने को बोले। फोन का उपयोग कम करें। साथ ही पीरियड्स की जानकारी अपने बच्चों को पीरियड्स आने से पहले ही दे ताकि वो तैयार हो जाएं।periods at early age:

Happy Ganesh Chaturthi 2024 7 behaviors that self-respecting men Glimpse of Mahakal Shahi Sawari 2024 Ujjain 2024 Paris Paralympics आज का राशि फळ