September 8, 2024

Rewa MP News : दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने का प्लान, गांव वालों ने बचाई जान

Madhya Pradesh :मध्य प्रदेश के रीवा से दो महिलाओं को जिंदा दफनाने का मामला समने आया है। इस दिल दहलाने वाली घटना में पुलिस ने 5 लोगों को दोषी पाया है। वहीं मौके पर पहुंचकर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

Rewa MP News :मध्य प्रदेश के रीवा से दो महिलाओं को जिंदा दफनाने का मामला समने आया है। इस दिल दहलाने वाली घटना में पुलिस ने 5 लोगों को दोषी पाया है। वहीं मौके पर पहुंचकर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

विवादित जमीन पर सड़क बनाने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक रीवा ( Rewa MP News) जिले में विवादित जमीन पर सड़क बनाने के विरोध कर रहीं देवरानी और जेठानी को दिनदहाड़े गाड़ने की कोशिश की गई। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए थे। इसके बाद आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर डंपर चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। फिर भी डंपर चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगी। इसी बीच अचानक डंपर चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगी, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। Rewa MP News

दरअसल, रविवार को हिनौता कोठार में पुराने जमीनी विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब इसकी जानकारी पुलिस बल को मिली तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। फरियादी सुरेश पांडेय की पत्नी आशा पांडेय (25) ने पुलिस को बताया कि उनका पारिवारिक ससुर गौकरण पांडेय से साझे जमीन पर रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। Rewa MP News

सीएम ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के दिए आदेश

वहीं, मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पलिस को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। Rewa MP News

एक गिरफ्तार दो की तलाश जारी

जिले के थाना मनगंवा अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है। उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मध्य प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा। Rewa MP News

Happy Ganesh Chaturthi 2024 7 behaviors that self-respecting men Glimpse of Mahakal Shahi Sawari 2024 Ujjain 2024 Paris Paralympics आज का राशि फळ