सुबह उठकर अपनाएं ये तरीके और 21 दिनों में देखें बदलाव!

हम सभी यह बात जानते है कि कोई भी आदत को अगर 21 दिन तक फॉलो करें तो वह हमारी आदत बन जाती है। और सुबह का समय एक ऐसा समय होता है जो आपके पूरे दिन भर के कामों की दिशा निर्धारित करता है। और आपके पूरे दिन को बना भी सकता है और बिगड़ भी सकता है। यह निर्भर करता है हमारी आदतों पर कि हम सुबह कितने बजे उठते है साथ ही उठते से क्या करते है ?
अगर सुबह हम जल्दी उठकर फोन को न कह कर सुबह का समय खुद के साथ बिताए ,तो यह हमारे लिए एक जादू की तरह काम कर सकता है।सुबह उठकर Exercise (व्यायाम) करें,सेल्फ हेल्फ बुक पढ़े साथ ही अपने जीवन के प्लान बनाए। हर एक चीज जो ईश्वर की ओर से आपको मिली है।उसके लिए धन्यवादी रहें। साथ ही सबसे जरूरी बात,अगर आप अपने आपको सकारात्मक अफ़र्मेशन देते है।तो जैसा हम पहले बता चुके है कि ये आपके जीवन में जादू की तरह काम करेगा।
दुनिया के 99% सफल व्यक्ति करते हैं इस फॉर्मूला का यूज
दुनिया के जितने भी सफल व्यक्ति आपको मिलेंगे वो सुबह की शुरूआत पर ज्यादातर ध्यान देने की बात करते हैं।मार्क ज़ुकरबर्ग ,एलन मस्क,और भी कई सफल व्यक्ति जो टॉप पर हैं। वो बताते हैं कि जो भी आप अपनी जिंदगी में पाना चाहते हैं उसे बोलिए की वो आपको मिल चुका है। इसके ऊपर कई किताब भी लिखी गई हैं।
वे बाते जो सफल व्यक्ति खुद से हर रोज सुबह और दिन में कई बार कहते हैं।और अपने जिंदगी में सफलता पाते हैं।
आज का दिन मेरे लिए अच्छा और महान दिन है
हर सफल व्यक्ति अपने आप से हर रोज यह कहता है कि आज का दिन मेरे लिए अच्छा दिन है। और आज मैं महान काम करने जा रहा हूं आज जो भी होगा अच्छा होगा। ईश्वर मेरे साथ है। मुझे हर काम में सफलता मिलेगी। इस तरह के अफर्मेशन खुद को देने से हमारे अंदर एक सकारत्मक एनर्जी रिलीज होती है और जो भी हम खुद से बोलते है वो हो जाता है।
मैं पूरी तरह स्वस्थ इंसान हूं
जब हम खुद को यह बात बार -बार बोलते हैं कि मैं स्वस्थ हूं तो यह हमारे अवचेतन मन में जाता।और जो भी हम बोलते है वो हकीकत में बदल जाता है। क्योंकि हम जैसा सोचते है वैसा ही बनते हैं। जो बोलते है वैसी ही एनर्जी रिलीज करते हैं।
ग्रिटीट्यूड धन्यवादी होना
सुबह हर एक उस चीज के लिए ईश्वर का धन्यवाद करना जो आपके पास हैं। इसका फायदा यह होगा।कि आपका ध्यान उस पर होगा जो आपके पास है। न किी उस पर जो आपके पास नहीं है।तो खुश रहेंगे
मैं खुश और सफल व्यक्ति हूं
हम जो खुद से बोलते है वो ही आकर्षित करते है। तो जब आप अपने आप से यह बोलेंगे तो अपने जीवन में खुशियों को आकर्षित करेंगे और हमारा जीवन खुशियों से भर जाएगा।
मैं खुद से प्यार करता हूं
जब आप बोलते है कि मैं खुद से प्यार करता हूं। तो आपके तरफ ऐसी चीजें आकर्षित होने लगती है। जिससे आप सच में खुद से प्यार करने लगते हैं।