Emergency 50 years ago : अपातकाल को पीएम मोदी ने बताया लोकतंत्र का सबसे काला दिन…
आपातकाल को आज 50 साल हो गए हैं। इस दिन को संविधान की हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन को पीएम ने लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया। साथ ही, कांग्रेस पर पीएम मोदी ने लोकतंत्र को बंधक बनाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। आज से 50 साल पहले 1975 में भारत में इंदिरा सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा हुई थी। इस आपातकाल के दौरान संविधान, नागरिक अधिकारों का उल्लंघन, अभिव्यक्ति पर रोक साथ ही विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा था।
इस दिन को पीएम मोदी ने लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया।आज इस आपातकाल को 50 साल हो गए है। इस दिन को याद करते हुए। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कि।
जिसमें उन्होंने अपातकाल को लेकर पीएम मोदी ने कहा,“आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया और कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे उस समय सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था!”