नेशनल
पुलिस जवानों के साथ होली मनाकर आनंद आया : CM मोहन यादव
CM ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ होली खेली

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब होली का पर्व पूरे देश में मनाया गया तब पुलिस कर्मी अपनी 48 घंटे की कठोर ड्यूटी पर थे, लेकिन आज वे होली का पर्व मना रहे हैं… मेरे पास मुख्यमंत्री के साथ (प्रदेश) गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में अपने पुलिस जवानों के साथ होली मनाकर जो आनंद आया उसका मैं बखान नहीं कर सकता। उनके जीवन में भी कई सुविधाओं की सौगात देने के साथ-साथ पुलिस विभाग में नई भर्तियां भी की जाएंगी।