मध्यप्रदेश

Rangpanchmi पर ‘गेर’ के रंग, उत्साह और उल्लास का रंगबिरंगा उत्सव

रंगों से सराबोर सड़कें, हर ओर उड़ती गुलाल

इंदौर। मध्यप्रदेश के मालवा में रंगपंचमी की खास धूम देखने को मिलती है। एक बार फिर हर साल की तरह गेर शुरू हो गई है। देशभक्ति, राधा कृष्ण की रासलीला और कई रंग सजे हुए हैं। गेर में लठ्ठमार होली और श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र हैं। रंगों से सराबोर सड़कें, हर ओर उड़ती गुलाल माहौल को अलग ही रंगे दे देते हैं। इंदौर की गेर पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। गेर का आनंद लेने कई विदेशी टूरिस्ट भी रंगपंचमी पर इंदौर पहुंचते हैं।

Gair MP
Gair MP

अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

गेर का उत्साह बना रहे और रंग में भंग ना पड़े इसलिए पुलिस और प्रशासन सुबह से ही अलर्ट पर है। लगभग दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों, छतों और चौराहों पर पुलिस टीमें तैनात हैं। गेर में आने जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। गेर के लिए बने कंट्रोल रूम में कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह खुद मौजूद रहकर पूरे समारोह की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

हादसों पर भी नजर

उत्सव, उल्लास और उत्साह के बीच गेर में कुछ हादसे भी हो गए। एक व्यक्ति को इमरजेंसी में तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा, हालांकि इंदौर वासियों की खासियत यहां भी देखने मिली। भारी भीड़ और रंग गुलाल के बीच जब एंबुलेंस पहुंची तो लोगों ने खुद ही खुद किनारा कर लिया और एंबुलेंस को रास्ता दे दिया।

वहीं गेर के दौरान राजवाड़ा में एक हादसा भी हो गया। ट्रैक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button