Canada News : भारतीय लड़की पर कनाडा में हिंसक हमला,किसी ने नहीं की मदद वीडियो वायरल

Canada News : सोशल मीडिया पर एक महिला को एक शख्स बुरी तरह धक्का देते हुए नजर आ रहा है। महिला डर के मारे चिल्लाती रही।लेकिन महिला को कोई बचाने नहीं आया। यह घटना कनाडा की बताई जा रही है।
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो कनाडा की बताई जा रही है।जिसमे देखा जा रहा है कि एक भारतीय लड़की का एक आदमी बुरी तरह गला दबाता रहा है। और इसकी जैकेट को पकड़ रहा है और उसे बड़ी बेरहमी से धक्का देता हुआ वहां से चला जाता है।
लड़की डर के मारे चिल्लाने लगती है।और उसके पास बहुत सी भीड़ जमा हो जाती है लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। यह देखकर कई लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था। हालाँकि पुलिस ने इस बात से मना किया है।साथ ही युवक को अरेस्ट कर लिया है औऱ युवक का नाम ब्रेडन जोसेफ जेम्स फ्रेंच है।और यह वीडियो कनाडा के किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।
