chait Navratri 2025: माता रानी हो जाएगी प्रसन्न,नवरात्रि के 9 दिन पहने ये विशेष रंग के कपड़े,

chait navratri 2025: चैत की नवरात्रि कल से शुरू होने वाली है।और इस नवरात्रि में अगर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं। तो आपको नवरात्रि में 9 दिन ये विशेष रंग के कपड़े पहना होंगे।इससे मां दुर्गा आप से बेहद प्रसन्न हो जाएगी और उनकी कृपा आप पर बरसेगी। तो चलिए हम बताते हैं नवरात्रि के 9 दिनों कौन से रंग के कपड़े पहना चाहिए।
नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग
नवरात्रि के पहले दिन अगर आप लाल रंग पहनते हैं।तो देवी मां की एक विशेष कृपा आप को देखने मिलेगी।नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के 9 रुपों में से पहला रूप मां शैलपुत्री का होता है। मां शैलपुत्री को लाल रंग काफी पंसद है।
नवरात्रि का दूसरा दिन पीला रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन पीला रंग पहना शुभ माना जाता है। यह दिन मां ब्रम्हचारिणी का होता है। और मां ब्रम्हचारिणी को पीला रंग बहुत पसंद है।जो भी भक्त नवरात्रि के दिन पीले रंग के कपड़े पहनता है।उस पर मां की विशेष कृपा होती है।
नवरात्रि के तीसरे दिन हरा रंग
नवरात्रि का तीसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा माना जाता है। यह रंग मां दुर्गा के तीसरा रूप चंद्रघंटा को काफी पसंद है। नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी व्यक्ति हरे रंग के कपड़े पहनता है वो व्यक्ति मां दुर्गा की एक विशेष कृपा का पात्र बन जाता है।
नवरात्रि का चौथा दिन सिलेटी रंग
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांड़ा माता का होता है। मां कुष्मांडा को सिलेटी रंग बहुत पसंद है जो भी भक्त नवरात्रि के चौथे दिन सिलेटी रंग पहनता है वह मां की अपार कृपा को अपने जीवन में होते हुए देखता है।
नवरात्रि के पांचवे दिन नारंगी रंग
नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का दिन होता है। माना जाता है,इस दिन नारगी रंग पहनने से मां दुर्गा आपकी सारी मनोकामना पूरी करती हैं।
नवरात्रि के छठवें दिन सफेद रंग
मां दुर्गा का छठवा रूप मां कात्यायनी है।इस लिए नवरात्रि के छटवें दिन हम मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि मां कात्यायनी को सफेद रंग सबसे प्रिय है।और जो इस दिन सफेद रंग पहनता है मां कात्यायनी उससे काफी प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि का सातवां दिन गुलाबी रंग
नवरात्रि में सातवां दिन मां कालरात्रि की अराधना का दिन माना जाता है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना बेहद ही शुभ माना जाता है।क्योंकि मां कालरात्रि को गुलाबी रंग पसंद है।
नवरात्रि का आठवां दिन आसमानी रंग
नवरात्रि के आठवें दिन हमें आसमानी रंग पहनना चाहिए क्योंकि आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है।इसलिए इस दिन आसमानी रंग के कपड़े पहनना चाहिए इस से महागोरी की कृपा आप पर बनी रहती है।
नवरात्रि का नौवां दिन हल्का पील
नवरात्रि का नौवां दिन सिद्धीदात्री मां के लिए समर्पण होता है। इस दिन हल्के पीले रंग के कपड़े पहने से आप पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है।