मध्यप्रदेश

पद्मश्री राम सहाय पांडे का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

उनकी अंतिम विदाई में लोक नृत्य राई की प्रस्तुति दी गई।

भोपाल। पद्मश्री राम सहाय पांडे का मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम विदाई में लोक नृत्य राई की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम कनेरा देव में किया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा— प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला, लगन और परिश्रम से बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनका जाना देश के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button