धर्म/अध्यात्म

कहीं शिव के साथ तो कहीं कृष्ण अवतार, लंबोदर अनेक रूपों में विराजमान

भोपाल। राजधानी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न झांकियां सजाई गई हैं। गणेश बप्पा भगवान कृष्ण से लेकर भगवान शिव के रूप में तक नजर आ रहे हैं।

  • न्यू मार्केट झांकी: न्यू मार्केट व्यापारी संघ की गणेशोत्सव समिति द्वारा झांकी पंडाल में पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के संदेश लिखे बोर्ड व बैनर लगाए गए हैं। यहां गंगोत्री मंदिर की प्रतिकृति के रूप में सजावट की गई है।
  • इंद्रपुरी झांकी: इंद्रपुरी में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रही झांकी की ऊंचाई 51 फीट है, जिसमें करीब चार हजार मीटर कपड़ा, रुई व बांस का उपयोग किया गया है। पीपल चौक में वर्ष 1947 से स्थापित मिट्टी की गणेश प्रतिमा चांदी के सिंहासन पर विराजमान रहेगी।
  • केदारनाथ झांकी: लालघाटी पर राजा गणेश उत्सव समिति ने केदारनाथ धाम की भव्य झांकी तैयार कराई है, जिसे देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। इस झांकी को कोलकाता के कलाकारों ने बनाया है।
  • महाभारत झांकी: पुराने भोपाल में श्री गणेश जी की प्रतिमा का भव्य रूप देखने लायक है, जिसमें महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा लिए गए विराट स्वरूप को देखा जा सकता है।

इन झांकियों को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है, और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button