अजब-गजब :500 साल पुरानी खुलेआम इंसानी खोपड़ियां बेच रही थी महिला, पुलिस के पूछने पर कहा ये…

नई दिल्ली। किम्बर्ली ऐनी शॉपर नाम की एक महिला पर इंसान के बॉडी पार्ट्स को खुले आम बेचने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि महिला डेल्टोना में रहती है। वह इंसानी बॉडी के पार्ट्स को फेसबुक मार्केटप्लेस पर खुले आम बेच रही थी।उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस के पूछने पर उसने बताया की उसे यह नहीं पाता था। कि इसे बेचना गैरकानूनी है। बाद में महिला को जमानत पर छोड़ दिया गया ।
महिला के पास मिले सालों पुराने बॉडी पार्ट्स
कहा जा रहा है कि महिला के पास से बहुत सी इंसानी खोपड़ियां के कंकाल और हड्डियां मिली हैं।जो सालों पुरानी हैं। कई तो 500 साल पुरानी तक बताई जा रही हैं।
क्या है पूरा मामला
बात दिसबंर 2023 की है जब पुलिस को फेसबुक मार्केटप्लेस पर खुलेआम इंसानी की खोपड़ी बेचने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जाचं की और उन्हें बता चला की विकेड वंडरलैंड नाम का एक फेसबुक पर पेज है। जहां इंसान के बॉडी पार्ट्स सेल हो रहे है। पुलिस ने जाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।और बाद में जमानत पर छोड़ दिया।