नेशनल
फैक्टरी में बनेंगी भारत की सड़कें

New Delhi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भारत में सड़क निर्माण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अब सड़कें पारंपरिक तरीके से साइट पर बनाने के बजाय फैक्ट्री में तैयार की जाएंगी। इस नवाचार से न केवल निर्माण की गति बढ़ेगी, बल्कि गुणवत्ता में सुधार और लागत में कमी भी आएगी। यह घोषणा उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां गडकरी ने मलेशिया की उत्तम तकनीक का जिक्र करते हुए इसके फायदे बताएं।