सेहत : डायबिटीज वालों के लिए जहर के समान है ये जूस

भोपाल।गर्मियों के आते ही हर किसी की पहली पंसद होता है गन्ने का जूस, यह जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है।साथ ही यह जूस अन्य जूसों की तुलना में काफी सस्ता होता है। इस जूस में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीजों को पीना चाहिए या नहीं। चलिए जानते हैं।
गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन करना तो डॉक्टर भी बताते हैं। क्योंकि यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम ,मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि डायबिटीज वालो को यह जहर के समान है।
इसमें में शुगर की मात्रा भरपूर होती है हम सभी जानते है कि गन्ने से ही गुड़ और शक्कर बनता है। इसलिए डायबिटीज वाले जब गन्ने का सेवन करते हैं तो उनका ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इस लिए डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।