धर्म/अध्यात्म

Lunar Eclipse 2025 :चंद्रग्रहण के बाद इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ…

चंद्रग्रहण के बाद दान करना अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को दान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

भोपाल।इस बार साल का दूसरा और आखिर चंद्रग्रहण 7 सितंबर को भारत में दिखेगा। चंद्रग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता । इस दौरान केवल अपने मुख से भगवान का भजन किया जाता है कहा जाता है हिंदू धर्म के अनुसार मान्यता है कि इस दौरान चंद्र भगवान पीड़ा में होते हैं। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद दान धर्म करना शुभ माना जाता है।


चंद्रग्रहण के बाद इन चीजों को करें दान
-चंद्रग्रहण के दौरान अनाज का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है कहा जाता है कि चावल, गेहूं, उड़द, तिल जैसे शुद्ध अनाज दान करने से घर में हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं।

-चंद्रग्रहण के बाद दूध और दूध से बनी सफेद चीजें को दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में शांति मिलती है।
-चंद्रग्रहण के बाद कपड़े का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ईश्वर की एक विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।
-चांदी चंद्रमा का प्रतीक है। इसलिए चंद्रग्रहण के बाद चांदी से बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

-चद्रंग्रहण के बाद सफेद मोती का दान करना भी बहुत शुभ होता है। माना जाता है इससे आर्थिक उन्नति होती है।

चंद्रग्रहण के समाप्त होने के बाद करें ये कार्य
-चंद्रग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करें।
-अच्छे से घर को साफ करें और पूरे घर में और घर की हर एक चीज पर गंगाजल का छिड़काव करें।
-उसके बाद पूजा पाठ करें,दान पुण्य करें
-इसके बाद भोजन बनाकर भोजन ग्रहण करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button