नेशनल

पहलगाम:आतंकी हमले की इस तस्वीर ने हिला दिया पूरा देश

कश्मीर। जब दो लोगों की नई -नई शादी होती है। तो दोनों के अंदर न जाने कितने नए सपने,उम्मीदें,पल रहे होते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई अंदर से रो पड़ा।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक नई -नवेली दुल्हन अपने पति के शव के पास बेसुध सी बैठी है। बता दें, 7 दिन पहले विनय नरवाल की शादी हुई। शादी की सब रस्मों को पूरी करके, अपने जीवन की नई शुरुआत करते हुए दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे।लेकिन उन्हें क्यों पता था कि कश्मीर पहुंचे ही उनकी प्रेम कहानी शुरु होने से पहले ही खत्म हो जाएगी।

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। आंतकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को अपना शिकार बनाया जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं।उन्हीं लोगों में से अभी नई -नई शादी कर अपनी पत्नी संग घूमने गए नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात करनाल के रहने वालें विनय नरवाले को भी आंताकियों नें गोली मार कर हत्या कर दी। उनके शव के पास बेसुध बनी बैठी उसकी पत्नी कि यह तस्वीर देख सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है आज पूरे देश में मताम छा गया है।इस तस्वीर को देख हर किसी की आंखे नम हो गई हैं।

नौसेना ने भी एक्स पर विनय नरवाल ही हत्या को लेकर शोक जताते हुए लिखा-

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, #सीएनएस, और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद क्षति से स्तब्ध और गहरे दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

#भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ भी पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है।

हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button