MP News : आज से भोपाल में बंद होंगे ई – रिक्शा, क्या है वजह?
आज 23 जुलाई से भोपाल के कई रुट पर ई रिक्शा चलना बंद हो गए हैं।

भोपाल।राजधानी भोपाल में 27 जून को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया था। बता दें, आज से भोपाल के 12 जगहों पर ई- रिक्शा चलाने पर रोक लगा दी गई है।आइए जानते है कौन से रुटों पर भोपाल में आज ई -रिक्शा चलाना होगा बंद। और इसके पीछे की क्या है मुख्य वजह
सबसे पहले हम बताने जा रहे है कि भोपाल शहर की वो कौन सी जगह, सड़क हैं जहां आज से यानी 23 जुलाई से ई- रिक्शा नहीं चलेंगे ,तो वो रुट हैं
जीजी फ्लाईओवर , राजभवन से पॉलिटेक्निक चौराह और स्टेट हैंगर, बोट क्लब, वन्दे मातरम चौराह से दस नंबर स्टॉप ,दस नंबर से साढ़े दस नंबर साथ ही कई जगह जैसे बोर्ड ऑफिस से अपेक्स बैंक और अपेक्स बैंक से रोशनपुरा , काटजू अस्पताल से रंगमहल शामिल हैं।
वही बात करें की ई- रिक्शों पर रोक क्यों लगाई जा रही है। तो, इसके पीछे का कारण ई- रिक्शा की अधिक संख्या होना है। शहर में काफी ई -रिक्शा हो गए हैं। जिस वजह से जाम लग जाता है और इससे यातायात प्रभावित होता है। इसलिए ई-रिक्शा पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो आज से सात दिन तक तो चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद चालान बनाया जाएगा।