हेल्थ

सेहत: स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाएं ये आदतें…

भोपाल।आपके अनुसार स्वस्थ जीवनशैली क्या है?क्या ऐसा जीवन जीना जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों स्वस्थ रहें। यदि हां तो आपको अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देने की जरुरत है। इसके लिए आपको कुछ आदतों को बदलना होगा।

व्यायाम

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो सुबह जल्दी उठे और व्यायाम करें व्यायाम से शरीर मज़बूत होता है। रोज़ाना कुछ मिनटों के लिए व्यायाम करें इस से शरीर में नई ऊर्जा मिलती है।

अच्छा हेल्दी भोजन

हमेशा याद रखें की हम जो खाते हैं। वह हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है। हम जो खाते हैं, वही हमारी सेहत को तय करता है। संतुलित आहार में सभी जरूरी पोषक तत्व – जैसे कि प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा और खनिज होते हैं। फास्ट फूड और अधिक मीठे या तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना जरूरी है।

अच्छी नींद

अच्छी नींद शरीर को आराम देती है और दिमाग को तरोताज़ा करती है। एक वयस्क व्यक्ति को रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, थकान और ध्यान में कमी आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button