CJI: महाराष्ट्र दौरे पर क्यों नाराज हुए नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश गवई

भोपाल।भारत के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश सीजेआई बीआर गवई सीजेआई का पद संभालने के बाद पहली बार अपने गृह राज्य की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्हें लेने के लिए महाराष्ट्र के मु्ख्य सचिव ,DGP या पुलिस कोई भी नहीं आया। इससे बात को लेकर उन्होंने नजारगी जाहिर की।
कल रविवार को CJI गवई एक सम्मान समारोह के लिए मुंबई गए जहां उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन न करने पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, कि जब वो मुंबई पहुंचे तो महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ,पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस कमिश्नर में कोई भी वरिष्ट अधिकारी नहीं था।
वहीं उन्होंने कहा वे प्रोटोकॉल के पालन पर जोर नहीं दे रहे हैं।इस की जगह वो इस बात का जोर दिया कि यह संस्था के अन्य अंगों द्वारा न्यायपालिका के प्रति सम्मान का सवाल है।साथ ही उन्होंने कहा की वो छोटी बातों पर उलझना नहीं चाहते। लेकिन लोग इसे जानें, इस लिए उन्हें यह लगा की इस सार्वजिनक रुप से बताना आवश्यक है।साथ ही आगे उन्होंने कहा, अगर मेरी जगह कोई और होता को अनुच्छेद 142 के बारे में चर्चा होने लगती। यह बहतु छोटी बातें है पर इसके बारे में लोगों को जागरुक रहना चाहिए।वहीं कुछ घंटे बाद दूसरे कार्यक्रम में तीनों अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई