ट्रंप की जगह वेनेजुएला की इस महिला को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
राष्ट्रपति ट्रंप चाहते थे कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलें लेकिन, उनकी जगह इस बाद वेनेजुएला की मारिया कोरिना को यह नोबेल शांति पुरस्कार
अमेरिका। राष्ट्रपति ट्रंप की दिली इच्छा है कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाए। उन्होंने इस बात का कई बार जिक्र किया। की उन्हें नोबेल पीस पुरस्कार मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने कई देशों के बीच संधि कर कर युद्ध को रुकवाया है। लेकिन उनकी यह इच्छा फिलहाल अधूरी रह रह गई।
जी हां बता दें, इस साल 2025 में नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए अपने अथक संघर्ष के लिए, Maria Corina Machado को Nobel Peace Prize से सम्मानित किया गया है. नोबेल कमेटी ने वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर बढ़ाने के लिए उनके नेतृत्व और संघर्ष को विशेष रूप से रेखांकित किया है
कौन है मारिया कोरिना
मारिया कोरिना का जन्म वेनेजुएला की राजधानी में 7 अक्तूबर 1967 में हुआ था।उन्होंने एंड्रस बेलो कैथोलिक यूनिवर्सिटी से औघोगिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की उसके बाद IESA से फाइनेंस से पोस्टग्रेजुएशन किया उसके बाद जॉब करने की जगह उन्होंने राजनीति में आई. मारिया को वेनेजुएला की आयरन लेडी भी कहा जाता है। वेनेजुएला की हालत को ठीक करने के लिए वो राजनीति में आई थी।बिना डरे उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज और मौजूदा नेता निकोलस मादुरो के तानाशाही का जमकर विरोध किया। इस वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।



