हेल्थ

सेहत : घी के साथ न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है महंगा…

भोपाल।घी हमारे शरीर को बहुत ताकत देता है। इसमें कई पोषक तत्व होते है। जो हमारी हड्डियों को मजूबत बनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो घी के साथ अगर हम खाएं तो यह हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वो चीजें जो घी के साथ नहीं खाना चाहिए।

मछली के साथ घी
घी और मछली को कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसे एक साथ खाने से स्किन से संबंधित प्रोब्लम हो सकती इसे एक साथ खाने से एलर्जी पाचन से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। क्योंकि मछली ठंडी मानी जाती है और घी गर्म माना जाता है।

दही के साथ घी
घी और दही को एक साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए। दही ठंडा होता है और घी गर्म होता है। दोनों को एक साथ खाने से पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दही के साथ ही घी को छाछ, ठंडे जूस के साथ भी नहीं पीना चाहिए।

घी और शहद
घी और शहद दोनों को एक साथ नहीं खाना हानिकारक माना जाता है। इससे शरीर में आमा (toxins) बन सकते हैं और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हो सकते हैं। इसलिए दोनों को कभी भी एक साथ न खाएं।

घी और उड़द दाल
वैसे दालों के साथ घी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।लेकिन उड़द दाल के साथ घी खाना आपको महंगा पड़ सकता है क्योंकि उड़द दाल भारी और वातवर्धक होती है, और घी भी भारी होता है इसलिए दोनों को एक साथ खाने से अपच. गैस जैसी समस्या हो सकती है

घी और गर्म दूध
घी और दूध दोनों ही भारी होते हैं एक साथ लेने पर पाचन में समस्या और नींद और आलस आ सकता है, हालांकि कभी-कभार आयुर्वेद में इसे औषधीय रूप से लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button