नेशनल

FISM Italy 2025 : सुहानी शाह ने देश दुनिया में किया भारत का नाम ऊंचा, इटली में जीता बेस्ट मैजिक क्रिएटर अवॉर्ड…

अपने जादू को लेकर चर्चा में रहने वाली सुहानी शाह ने जादू की दुनिया में फिर से धमाल मचा दिया है। सुहानी साह ने इटली में हुए FISM Italy 2025 में बेस्ट मैजिक क्रिएटर का अवॉर्ड जीत नया इतिहास रच दिया है...

भोपाल।जादू की दुनिया का एक फेमस चेहरा और नाम, सुहानी शाह,के बारे में तो जरूर सुना होगा।अपने जादू से हमेशा सबके के होश उड़ा देने वाली सुहानी ने एक नया इतिहास रच भारत का नाम देश विदेश में ऊंचा किया है। इटली में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025 ) का आयोजन किया गया था।

जिसमें मैजिशियन सुहानी शाह को बेस्ट मैजिक क्रिएटर का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड जीतने का सपना हर मैजिशियन का होता है। यह अवॉर्ड मैजिशियन (जादूगरों) करने वालो के लिए बहुत ही बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। बताया जा रहा है कि 2025 में FISM उन जादूगरों को जो ऑनलाइन जादू दिखाते है।

उन लोगों के लिए एक नई कैटेगिरी शुरू की है। सुहानी के साथ इस जादू के ओलंपिक में और भी लोगों ने भाग लिया था। जिन्हें पीछे छोड़ सुहानी ने यह जीत हासिल की।

FISM Italy 2025 को जीतने के बाद सुहानी ने इसे लेकर एक इंस्टा स्टोरी लगाई है।जिसमें उन्होंने अपनी इस जीत को खुशी जाहिर की। साथ ही, उन्होंने लिखा, ‘कर दिया दोस्तों हम जीत गए the highest honour a Magician Can Get. शुक्रिया।



			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button