
मुंबई।कुछ दिनों से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। इन खबरों को सुनकर दोनों के फैंस में उदासी छा गई थी।लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर दोनों के फैंस में खुशी की लहर फिर से दौड़ गई है।
तेजस्वी और करण सोशल मीडिया पर बहुत पंसद किए जाने वाली जोड़ी है. तेजस्वी और करण को साथ में देखकर उनके फैंस बहुत ही खुश होते है। उनके फैंस उन्हें तेजरन कह कर बुलाते हैं। लेकिन इन दिनों इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।
दरअसल अभी कुछ दिनों पहले तेजस्वी ,करण को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। लेकिन बताया जा रहा था। कि दोनों ने अलग -अलग दर्शन किए। साथ ही, तेजस्वी ने अपना बर्थडे भी बिना कारण के उज्जैन में सेलिब्रेट किया था। तभी से इन दोनों के ब्रेकअप की चर्चा बड़ी तेजी से फैलने लगी। लेकिन इन चर्चाओं के बीच करण ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो शेयर की जिस वीडियों ने दोनों के ब्रेकअप की चर्चा को झूठा करार दे दिया है।
तेजस्वी के एक शो की शूटिंग उज्जैन में चल रही है। ऐसे में उसके सेट पर पहुंचकर करण ने तेजस्वी को सरप्राइज दिया। जिसे देख उनके फैंस भी काफी खुश हुए।करण और तेजस्वी की लवस्टोरी बिग बॉस के सीजन 15 में शुरु हुई थी। इस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। आज भी इनके फैंस इस कपल को एक साथ देखकर बहुत ही खुश होते है।