Jagatrath Yatra : ओडिशा के पुरी में जगत्राथ रथ यात्रा आरंभ,राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में जगत्राथ रथ यात्रा आरंभ हो गई है। यह 12 दिन तक चलने वाली रथ यात्रा है। एक विशाल भव्य यात्रा है। जो जगत्राथ मंदिर से होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है।इस यात्रा को लेकर राष्ट्रपति और पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी भक्तों को बधाई दी।
ओडिशा के पुरी में जगत्राथ रथ यात्रा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा,”पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं। इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुरी में निकलने वाली जगत्राथ रथ यात्रा के अवसर पर सभी देश के लोगों को शुभकामानएं दी।
PM ने लिखा,भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!