बॉलीवुडमनोरंजन

Shefali Jariwala Passed Away : कांटा लगा गर्ल ने 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…

कांटा लगा गर्ल यानी शेफाली जारीवाला अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। शेफाली को रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से फेस मिली थी उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से लोग पहचानते थे...

मुंबई।फिल्मी जगत में फिर एक बार शोक कि लहर दौड़ पड़ी है। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन के कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।
उनके निधन से उनके पति और मां को गहरा सदमा लगा है।साथ ही इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस और दोस्तों में भी मातम पसरा हुआ है।

सूत्रों के द्वार पता चला है कि जैसे ही शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके पति पराग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया।

शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी है। उनके निधन के बाद उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो पारस छाबड़ा को अपना एक इंटरव्यू देत नजर आ रही है इस इंटरव्यू में पारस शेफाली से पूछते हैं। आपको हर कोई कांटा लगा गर्ल -कांटा लगा गर्ल कहता है। आप थक नहीं गई इस से ?

तब शेफाली ने इसका उत्तर देते हुए कहा “कभी नहीं यह हो ही नहीं सकता कि मैं इस से थक जाऊं , साथ ही वो कहती है इस पूरी दुनिया में एक ही कंटा लगा गर्ल है और वो मैं हूं। यह मुझे बहुत पसंद है और मैं मारते दम तक कांटा लगा गर्ल के नाम से जानी जाना चाहती हूं”शेफाली जारीवाला को एक रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से फेस मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button