UP : प्रयागराज की करछना तहसील में उपद्रवी ने किया जमकर उपद्रव, 20 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट…
प्रयागराज के करछना तहसील के इसौटा गांव में हुई घटना पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने साफ तौर पर माना करते हुए कहा,कि हंगामा मचाने वाले लोगो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की करछना तहसील में कुछ उपद्रवी लोगों ने तोड़फोड़ पथराव कर बहुत तमाशा किया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है.अभी हाल ही में नगीना के सांसद चंद्रशेखर को एक दलित व्यक्ति के परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी यूपी पुलिस ने उनको मिलने जाने के लिए माना किया। बताया जा रहा है कि उनके समर्थकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिर उनके समर्थकों नें तोड़फोड करना शुरू कर दी।
इस घटना के बाद पुलिस ने तमाशा करने वालों की धरपकड़ शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब उपद्रवियों का पीछा किया तो वो अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस को 42 लावारिस बाइक मिली हैं। जिन्हें सीज कर दिया गया है अभी तक उपद्रव मचाने वाले लगभग 20 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं।और भी उपद्रव करने वालों की पहचान कर पुलिस पकड़ने में लगी है।
वीडियो,फोटो और लावारिस मिली बाइकों के नंबरो से पता लगया जा रहा है कि यह बाइक किस की है। वहीं इस उपद्रव को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने उसके खिलाफ एक साजिश बताई है उन्होंने कहा है कि इस उपद्रव के पीछे उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं है।,साथ ही उन्होंने कहा, उनके कार्यकर्ता शांति से 8 घंटे उनके साथ सर्किट हाउस में बैठे थे।
इस घटना के दौरान उपद्रव करने वालो ने बहुत तोड़फोड़ की। साथ ही इस उपद्रव में पुलिस के साथ ही आम जनता को चोटें आई हैं।