राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़के-लड़की की मिली लाश, भूख-प्यास से तड़पकर हुई मौत…
जैसलमेर में बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़के और लड़की की लाश से हड़कप मच गया है। जांच पड़ताल में खुली हकीकत...

नई दिल्ली। अभी हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर के पास रेगिस्तान में एक लड़का और लड़की की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो एजेंसियों ने जांच में पाया कि दोनों ही मृतक पाकिस्तानी हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों घोटकी जिले से रेगिस्तान पार कर अवैध रुप से भारत आ रहें थे। और रास्ता भटकने के कारण भूख प्यास से दोनों की मौत हो गई ।
दोनों की पहचान हो चुकी है वहीं दोनों के परिवारों ने बताया कि दोनो ही जैसलमेर की बॉर्डर के पास बसे एक गांव के रहने वाले थे। जो रास्ता भटक गए और भूख और प्यास से उनकी रेगिस्तान में मौत हो गई । सूत्रों के अनुसार 17 साल का रवि कुमार और शांति बाई पाकिस्तान के घोटकी जिले के सिंध के बीरपुर माथेलो तहसील में रहते थे। पाकिस्तान का घोटकी जिला अंतरराष्ट्रीय भारत -पाक बॉर्डर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है। कि दोनों जब घोटकी से निकले थे। तो बाइक पर थे। साथ ही पीने के लिए पानी और खाने पीने का समान और कपड़ो से भरा एक बैग लेकर निकले थे। उसके बाद वो नूरफफीर दरगाह पहुंचे। आगे रेगिस्तान देखकर दोनों ने बैग और बाइक वही छोड़ी और रेगिस्तान से भारत की सीमा की और रवाना हो गए । जहां रास्ता भटके ने के कारण भूख प्यास से दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रवि और शांति की शादी 4 महीने पहले हुई थी। दोनों भारत में रहने का सपना देख रहे थे। दोनों ने भारत जाने के लिए वीजा भी अप्लाई किया था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण दोनों देशों में आवाजाही बंद हो गई थी। जिसके बाद रवि ने अवैध रूप से भारत में जाने का फैसला लिया रवि के भाई और पिता ने उसे समझाया पर वो नहीं माना और 21 जून को लड़- झगड़ कर रवि और उसकी पत्नी भारत के लिए रवाना हो गए। और रेतीले रेगिस्तान में रास्ता भटकने के कारण भूख प्यास से दोनों की मौत हो गई।