बॉलीवुड : आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की कास्टिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा,कहा…
आमिर खान ने अब अपने सबसे दिलचस्प प्रोजेक्ट महाभारत पर काम करना शुरु कर दिया है। साथ ही महाभारत की कास्टिंग को लेकर भी खुलासा किया है।

मुंबई।अभी हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म “तारे जमीन पर” ने बॉक्स ऑफिस में धामाल मचा दिया है। इसके बाद उन्होंने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसकी कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस बार वो अनजान कलाकारों को मौका देंगे।
आमिर खान की महाभारत में आमिर इस बार अर्जुन या कृष्ण में से किसी का भी रोल प्ले नहीं करेंगे। साथ ही, न ही किसी भी फेमस या जाने -पहचाने फेस को महाभारत का हिस्सा बनाएंगे। क्योंकि वो नए लोगों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए महाभारत में आपको जाना- पहचाना चेहरा देखने नहीं मिलेगा। इसके पीछे का एक और मुख्य रीजन किरदार को असली स्टार बनाना है। बता दें, महाभारत इस बार एक फिल्म नहीं बल्कि महाभारत की एक सीरीज होगी।
महाभारत को लेकर आमिर खान ने मीडिया को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि महाभारत मेरे लिए एक कहानी नहीं बल्कि एक जूनून है। इस समय मेरा लक्ष्य महाभारत बनाना है।साथ ही उन्होंने कहा,कि महाभारत मेरे खून में है। अगस्त में वो महाभारत पर काम करने जा रहे हैं।