बिहार बंद विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव शामिल, सड़को को भी किया जाम
2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ महागबंधन के द्वारा बुलाए गए बिहार बंद विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शामिल हुए।

नई दिल्ली। बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम की घोषणा कि है।
इस विरोध प्रदर्शन में RJD, कांग्रेस, वाम दल वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी सहित महाठबंधन के सभी दल एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना पहुंचें और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च किया।
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटना में जहानाबाद और दरभंगा में ट्रेनों को रोका गया है। साथ सड़को को भी जाम कर दिया गया है टायरों को जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
आरजेडी के कार्य कार्यकर्ताओं ने गांधी पुल को बंद कर दिया है। यह पुल दरभंगा के साथ कई और शहरों में जाने के लिए सबसे जरुरी रास्ता है। इस पुल के बंद करने से आने -जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।