धर्म/अध्यात्म

2025 गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ? जानें, कब है 2025 की गुरु पूर्णिमा

गुरु हमें जीवन की सही दिशा दिखाता है। गुरु के बिना हमारा जीवन अंधकारमय हो जाता है।

भोपाल।हर साल आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल 2025 की गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। आपको बता दें, हर साल आषाढ़ की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ? क्योंकि इस दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसी लिए आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

संत कबीरदास जी का यह दोहा गुरु का महत्व बहुत ही अच्छे से समझाता है।दोहा-“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपनो, गोविन्द दियो बताय।”

अर्थ- जब गुरु और गोविंद दोनों एक साथ खड़े हो तो, पहले गुरु के चरणों में प्रणाम करना चाहिए क्योंकि गुरु ने ही गोविंद तक पहुंचने का मार्ग दिखाया है।

गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते है।साथ ही हर व्यक्ति का पहला गुरु उसकी मां को माना जाता है क्योंकि बच्चा चलने से लेकर खाना -पीना बोलना अपने मां से ही सीखता है। इसलिए मां को ही बच्चों का पहल गुरु कहा जाता है।

गुरु मंत्र का महत्व गुरु का मंत्र का महत्व

गुरु मंत्र का महत्व ऊर्जात्मक शक्ति का संचार होता है। गुरु द्वारा दिया गया मंत्र केवल शब्द नहीं होता, वह उनके आत्मिक बल से अभिमंत्रित होता है। जब शिष्य उसका जप करता है, तो उसमें गुरु की चेतना काम करती है।इसे “शब्द ब्रह्म” कहा गया है, जो साधक की चेतना को उच्चतर स्तर पर ले जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button