मध्यप्रदेश

Mandla Flood : भारी बारिश के चलते मंडला में बाढ़ से 7 की मौत…

एमपी के मंडला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है।इस बाढ़ में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है

मंडला।मध्यप्रदेश में मानसून ने भारी कोहराम मचा दिया है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है।साथ ही मंडला में बाढ़ आ गई है। बताया जा रहा है कि मंडला में बाढ़ आने से अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है। बता दें,सिवनी छतरपुर सहित 10 और जिलों में बाढ़ जैसे हालत रहे। नदिया अपने भंयकर रौद्र रुप दिखा रही है। नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है।

जबलपुर – मंडला हाईवे बंद

पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश होने की वजह से मंडला बालाघाट पहुंचने वाला मार्ग पुल भारी बारिश की वजह से बंद हो गया है। साथ ही, मंडला से भारी बारिश के चलते नेशनल हाईवे -30 पर लैंड स्लाइ़ड की वजह से जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया है। वहीं बिछिया से घुघरी मार्ग भी बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जिले में लगातार 36 घंटे तक पानी गिरने की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।जिले में लोगों से कलेक्टर ने बारिश में सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए टीम का गठित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button