अन्ना नगर में देवी मां के आगमन पर हुआ भोपाल का सबसे बड़ा Pyro Firework Show…
भोपाल।शारदीय नवरात्र शुरु हो चुकी हैं। हर जगह माता रानी के भव्य पंड़ाल सजाएं जा चुके हैं। देवी माता के भक्तों में नवरात्रि को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। भोपाल शहर में भी हर जगह माता रानी के दरबार सजाएं गए हैं।

वही इस बार अन्ना नगर की महाकाली भी खूब चर्चा में हैं। कल रात बहुत ही धूमधाम से अन्ना नगर की महाकाली की प्रतिमा को लाया गया। इस दौरान माता रानी के भक्तों में काफी उमंग और उत्साह का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि माता रानी के भव्य आयोजन के दौरान हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा अन्ना नगर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। माता रानी के भक्तों डीजे और साउथ इंडियन स्टाइल बैंड बाजे पर जमकर छुमके लागाए।

Pyro Firework Show ( पायरो फायर वर्क शो )
इस साल भोपाल के अन्ना नगर की महाकाली झांकी में हुए पायरो फायर वर्क शो की पूरे भोपाल में चर्चा हो रही है। यह भोपाल का सबसे बड़ा पायरो फायर वर्क शो बताया जा रहा है। वहीं अन्ना नगर की महाकाली मां का स्वागत करन विश्वास सारंग भी आए थे।



