मध्यप्रदेश

MP News : विविधा एकेडमी ने बनाया कत्थक में विश्व रिकॉर्ड

भोपाल।विविधा एकेडमी भोपाल की एक जानी मानी आर्ट एंड कल्चर एकेडमी है जिसने कथक नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाकर भोपाल और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है| यह पहली एकेडमी है जिसने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसमें 125 से ज्यादा छात्राओं ने एक के बाद एक क्रम से 12 घंटे तक लगातार शुद्ध शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में एकेडमी का नाम दर्ज किया है

इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने की परिकल्पना एकेडमी के डायरेक्टर संगीतकार अभय तिवारी ने की कथा सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना एवं गुरु अभिलाषा तिवारी के सानिध्य में छात्राओं ने विश्व रिकॉर्ड बनाया| गुरु अभिलाषा ने बताया कि विविधा एकेडमी हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती है और अभी तक किसी भी एकेडमी ने कथक नृत्य में इस तरह का विश्व रिकॉर्ड नहीं बनाया|

आगे बढ़ने की सोच ने यह परिकल्पना दी और विविधा ने 20 जुलाई 2025 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में कथक नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाया| इसकी तैयारी पिछले दो माह से चल रही थी तथा इस रिकॉर्ड में एकेडमी के 5 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया| इस विश्व रिकॉर्ड के दौरान गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस से श्री मनोज कुमार शुक्ला जी जज के रूप में मौजूद थे ,

साथ ही यूट्यूब की लिंक के द्वारा टेक्निकल टीम ने भी इसको वेरीफाई किया तथा आज एकेडमी को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया| सभी वेरीफिकेशन होने के पश्चात एकेडमी को फाइनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा| एकेडमी के डायरेक्टर अभय तिवारी ने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है एकेडमी इसी तरह से आगे निरंतर और रिकॉर्ड्स बनाते रहेगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button