नेशनल

हैदराबाद : कई सालों से बंद पुराने घर में बॉल उठाने गया युवक ने देखा कंकाल, पुलिस को दी सूचना…

नई दिल्ली। हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में 10 साल से बंद पड़े एक मकान में बॉल ढूंढने के लिए घर में घुसा युवक एक कंकाल को देख चौंक पड़ा। कंकाल बुरी तरह से सड़ चुका था और सिर्फ हड्डियों का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। जिसे देखकर वो युवक डर गया। उसने तुरंत आज- पास के लोगों को बुलाकर ककांल के बारे में बताया।

जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कि, छानबीन में चौंकाने वाले साक्ष्य मिले हैं। कंकाल के पास पुलिस को नोकिया का एक पुराना फोन भी मिला है। फोन चार्ज करने पर जब इसे ऑन किया गया, तो देखा फोन में 84 मिस्ड कॉल पड़ी थीं, जो 2015 की थीं। जांच पड़ताल के बाद ऐसे में मुमकिन है। कि मृतक की मौत 2015 में करीब आज से 10 साल पहले हुई होगी।

मृतक की पहचान आमिर खान नाम से हुई है। यह कंकाल किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति का बताया जा रहा है। कंकाल को देखकर उसकी उम्र करीब 50 साल लग रही है। पुलिस जांच करने पर पुलिस को पता चला है कि इस मकान में मुनीर खान नाम का एक व्यक्ति रहता था। जिसके 10 बच्चे थे।

मृतक आमिर उनका तीसरा बेटा बताया जा रहा है. वही आमिर के कपड़ो और अंगूठी से उसकी पहचान की गई है उसके भाई शहदाब ने उसकी पहचान कर ली है। साथ ही कंकाल के पास मिले फोन से पुलिस उसकी मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।



			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button