मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या-8 (1130 बजे IST, 26 जुलाई 2025 के आधार पर): उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर अवदाब

भोपाल।उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड पर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम दिशा में बहुत तेज़ गति (47 किमी प्रति घंटा) से आगे बढ़ा और आज, दिनांक 26 जुलाई को 1130 बजे IST पर यह उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर केंद्रित रहा, जिसका केन्द्र अक्षांश 23.2° उत्तर और देशांश 82.3° पूर्व के निकट था। यह पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) के उत्तर-पूर्व में लगभग 60 किमी, उमरिया (मध्य प्रदेश) के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 150 किमी, मण्डला (मध्य प्रदेश) के पूर्व-उत्तर-पूर्व में 210 किमी तथा जबलपुर (मध्य प्रदेश) के पूर्व में 240 किमी की दूरी पर स्थित था।

इसके लगभग पश्चिम दिशा में मध्य प्रदेश के ऊपर आगे बढ़ने और आगामी 27 जुलाई, 2025 तक धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में कमजोर पड़ने की बहुत अधिक संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button