राशिफल: 28 जुलाई 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल
भोपाल।आज का राशिफल: 28 जुलाई 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल, कौन सा रंग आज आपको पहनना शुभ माना जाएगा। साथ ही आज किन कामों को करने से बचना चाहिए।

मेष
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, किसी भी बात की चिंता न करें, कुछ पुराने निर्णय आज रंग ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
वृषभ
लोगों की मदद करें ,वित्तीय मामलों में सजग रहने का दिन है। किसी परिचित से मनमुटाव हो सकता है, संवाद में संयम रखें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
मिथुन
नई योजना बन सकती है। कई यात्रा पर जा सकते हैं, आज मन खुश रहेगा , दूसरों से झगड़ा न करें।
शुभ रंग: लाल
कर्क
मन में किसी भी बात की चिंता न करें, खुश रहें परिवार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: मोती सफेद
सिंह
आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। निवेश में लाभ की संभावना है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरी पीला
कन्या
आज व्यवहार में लचीलापन रखें। भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य गति पकड़ सकता है।
शुभ रंग: मिट्टी जैसा भूरा
तुला
खुश खबरी मिल सकती है।कला, फैशन या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। भावनाओं में बहने से बचें।
शुभ रंग: आकाशी नीला
वृश्चिक
मन एकाग्र रहेगा, जिससे जटिल कार्य भी सरल हो जाएंगे। किसी पुराने काम में नई गति आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
धनु
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। लंबे समय से रुका कार्य आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: केसरी
मकर
कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय धैर्य रखें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
कुंभ
नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि सशक्त बनेगी। आस -पास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगाय़
शुभ रंग: समुद्री हरा
मीन
ईश्वर पर भरोसा रखें ध्यान और मनन का दिन है। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग: नीला
नोट: यह राशिफल सामान्य रूप से दिया गया है। यह व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है।