धर्म/अध्यात्म

Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन की तारीख,और कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है. भाई बहन का प्यार बहुत ही अनोखा होता है. यह एक दूसरे से लड़ते भी बहुत है साथ ही, प्यार भी बहुत करते हैं.

भोपाल।भारत में भाई-बहन का विशेष त्योहार रक्षा बंधन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं उन्हें तिलक लगाती है। मिठाई खिलाती है। 2025 में रक्षा बंधन की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है। की इस बार रक्षा बंधन 9 को है या 10 को तो चालिए जानते है इसकी तारीख

रक्षा बंधन की तारीख
अगर 2025 में रक्षा बंधन के तारीख की बात करें तो, 2025 में 9 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। हर साल सावन के महीने में पूर्णिमा की तिथि को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है।

राखी बांधने का मुहूर्त कब है?
रक्षा बंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.34 तक है। इस मुहूर्त में राखी बांधना बहुत ही शुभ माना जाएगा।

कैसे मनाते है रक्षा बंधन
रक्षा बंधन के दिन सुबह -सुबह भाई-बहन नहाकर, नए कपड़े पहन कर तैयार होते है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं माथे पर तिलक लगाती हैं और मिठाई खिलाती हैं। तो वहीं भाई भी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। और अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं।

बहनें आती हैं भाई के घर

रक्षाबंधन पर बहने अपने ससुराल से भाई को राखी बांधने मायके आती हैं। इस दौरान घर में एक अलग ही खुशी का माहौल होता है। रक्षा बंधन पर घरों में नए-नए पकवान बनाए जाते हैं। बाजारों में भी एक अलग रौनक होती है। यह त्योहार अपने साथ एक अलग एहसास लेकर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button