Amarnath Yatra 2025: खराब मौसम की वजह से समय से पहले समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा…
सावन मास के समाप्त होने के साथ ही हर साल अमरनाथ यात्रा भी समाप्त हो जाती है। लेकिन इस बार यह यात्रा मौसम खराब होने की वजह से समय से पहले समाप्त होने जा रही है।

भोपाल।हर अमरनाथ की यात्रा रक्षा बंधन पर समाप्त होती है लेकिन इस साल की अमरनाथ यात्रा मौसम के खराब होने की वजह से समय से एक सप्ताह पहले हेी समाप्त हो गई है. 2025 की अमरनाथ यात्रा भारी बारिश और यात्रा मार्गों पर भू स्खलन व फिसलन के कारण स्थगित कर दिया गया है।
इस यात्रा को समय से पहले स्थागित करने के पीछे का निर्णय बाल टाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर लागू है, क्योंकि मार्गों की मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता है। भारी बारिश होने की वजह से रास्ते बहुत खराब हो गए हैं।
यह हर साल रक्षा बंधन पर समाप्त हो जाती है इस बार भी यह यात्रा 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होने वाली थी, लेकिन मौसम की वजह से समय से पहले ही रोक दी गई।
इस साल कितने तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। इस साल भी 2025 में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए लगभग 4 लाख तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।