Raksha Bandhan : विश्व का पहला मंदिर, जो देता है भाई बहन के अद्भुत प्रेम की मिसाल…
भारत में वैसे तो कई देवी-देवताओं के मंदिर है। लेकिन, मथुरा का यमुनाजी धर्मराज मंदिर भाई बहन के प्रेम की मिसाल देता है। इस मंदिर में मां यमुना और उनके भाई यमराज जी की प्रतिमा स्थापित है।

भोपाल।भाई बहन के प्यार को बांधे रखने के लिए वैसे तो हर साल कई त्यौहार आते हैं लेकिन उन सब में रक्षाबंधन का पर्व सबसे बड़ा माना जाता है, जो इस बार पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को मनाया जाएगा।लेकिन क्या आप जानते हैं, हमारे भारत में एक ऐसा मंदिर है जो सालों से भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बना हुआ है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इन मंदिर के बारे में…
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित यमुनाजी धर्मराज मंदिर की नाम से ही मालूम पड़ता है की यह मंदिर, माँ यमुना और धर्म-कर्म के राजा यमराज को समर्पित है विश्राम घाट पर स्थित यह पवित्र मंदिर पूरे विश्व में अकेला ऐसा मंदिर है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है
स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है की यहाँ दर्शन करने मात्र से जन्मों की बाधाएं कटती हैं और स्वयं धर्मराज भाई-बहन की रक्षा करते हैं साथ ही मंदिर की दीवारों पर अनेकों प्रकार के पापों और उनके दंड का भी वर्णन किया गया है
इस मंदिर में मां यमुना और यमराज जी की अद्भुत प्रतिमा है। मां यमुना एक हाथ में थाली लिए हुए है और दूसरे हाथ में कमल,और वो अपने तीसरे हाथ से टीका लगा रही है, और अपने चौथे हाथ से आशीर्वाद देती नजर आती हैं।
तो आप भी एक बार समय निकाल कर अपने भाई-बहनों के साथ इस मंदिर में आकर एक दूसरे की लम्बी उम्र की कामना ज़रूर करें