राशिफल: 8 अगस्त 2025 को क्या कहती है आपकी राशि
भोपाल।आज का राशिफल: 8 अगस्त 2025 को क्या कहती है आपकी राशि,कौन सा रंग आपको पहनना शुभ माना जाएगा।किन कार्यों को करने से आपका खुशी मिलेगी जानें,आज का राशिफल...

मेष
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान को लेकर मन थोड़ी चिंता में रह सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ
आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। यदि कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है, तो सतर्क रहना ज़रूरी है।
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
सुबह का समय सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी। आत्मविश्वास बनाए रखें लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
कर्क
पेशेवर क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। विरोधियों पर विजय संभव है। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रह सकता है।
शुभ रंग: बरगंडी लाल
सिंह
मनोरंजन और पारिवारिक मेलजोल में समय बीतेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता रखें।
शुभ रंग: सफेद
कन्या
धन-संबंधी स्थिति में सुधार की संभावना है। हालांकि सेहत को नजरअंदाज न करें और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
तुला
रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। दिनभर फोकस और सावधानी जरूरी होगी।
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक
पुराने मानसिक तनावों से राहत मिल सकती है। धन लाभ की संभावना भी बन रही है।
शुभ रंग: पीला
धनु
कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग: नारंगी
मकर
कामकाज में तरक्की के संकेत हैं, लेकिन लापरवाही से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी होगी।
शुभ रंग: ग्रे
कुंभ
कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगात्मक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
मीन
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जल्दबाज़ी में फैसले लेना नुक़सान पहुँचा सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
नोट: यह राशिफल आमजन के लिए है और आपकी व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है। अधिक सटीक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लें