रेसिपी : दिवाली पर बनाएं स्पेशल पकवान…
भोपाल।दिवाली का त्योहार अपनों से घुलने- मिलने का त्योहार है गेट टू गेदर का त्योहार होता है। इस दौरान हम अपनों से मिलते हैं इस दौरान अगर आपने अपने घर आए दोस्तों और मेहमानों को ये झटपट बनने वाला नाश्ता और मिठाई नहीं खिलाई तो फिर क्या किया। आज हम आपको दीपावली पर कुछ स्पेशल पकवान बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
मुरमुरे का नमकीन

दिवाली पर मुरमुरे का झटपट नमकीन बनाएँ यह बहुत ही कम समय में बन जाता है। साथ ही यह खानें में बहुत ही टेस्टी होती है।
विधि- मुरमुरे का नमकीन बनाने के लिए आपको मुरमुरे को सबसे पहले घी में रोस्ट कर लेना है।साथ ही थोड़ी रंग के लिए हल्दी मिला लें उसके बाद उसमें स्वादनुसार नमक,भूनी हुई मूंगफली,बादाम तले हुए करी पत्ता अमचूर ,काली मिर्च मिला कर मिक्स कर लें। ऊपर से चाहे तो सेव डाल लें। लो तैयार है मुरमुरे का नमकीन।
काजू कतली

काजू कतली बनाने के लिए आपको एक पैन में घी डालना होगा उसके बाद उस में काजू का पाउडर डालें। उसे थोड़ा चलाए और एक तार की चाशनी बनाकर इस मिश्रण में आवश्यकता के अनुसार मिलाएं और जब तक पकाएं जब तक की बर्तन यह मिश्रण न छोड़ दे।
गुजिया

भारत में होली हो या दिवाली गुजिया तो जरूर ही बनाई जाता हैं। इस बनाना बहुत ही आसान होता है।
गुजिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले मैदा में तेल का डालकर मैदे का आटे को लगा लेना है।
उसके बाद । इसमें अंदर भरने के लिए एक मिश्रण तैयार करना है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक पैन में मावा डालना है. उसके बाद मावा में चीन डालकर मेवे डाल कर एक मिश्रण तैयार करना है। उसके बाद जो मैदा का आटा लगाया था उसकी छोटी -छोटी लोई बना कर बेल लें। और गुजिया के साचें बेली हुई लोई रखकर मिश्रण भर साचें से आकार दें। और तेल में तल लें।



