लाइफस्टाल

Krishna janmashtami Bhog : जन्माष्टमी पर बनाएं श्री कृष्ण के लिए स्पेशल भोग…

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए बनाए जन्माष्टमी स्पेशल भोग...

भोपाल।कृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे से लड्डू गोपाल को क्या भोग लगाए?अगर आपके मन में यह सवाल है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस जन्माष्टमी पर कृष्ण को क्या स्पेशल भोग बनाए तो, चिंता मत कीजिए हम आपको कुछ जन्माष्टमी स्पेशल भोग बनाने की आइडिया देने जा रहे हैं जो आपकी बहुत मदद करेंगे।

घर पर बनाए मथुरा का पेड़ा
जन्माष्टमी पर आप मथुरा के फेमस पेड़े घर पर बना सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको सिर्फ दाने वाला मावा, शक्कर का बूरा, घी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ती है।आपको सबसे पहले अच्छे से मावा को गर्म करके, फिर उसके बाद उसमें चीनी (शक्कर ) का बूरा डालकर अच्छे से मिलाए। उसके बाद उसमें इलायची पाउडर डालकर पेड़े का आकार दें।लो घर पर ही तैयार है मथुरा के स्पेशल पेड़ा

पंजीरी
जन्माष्टमी पर पंजीरी का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे आप बहुत ही आसान तरीके से घर पर ही बना सकते हैं।इसे बनाने के लिए आपको गेंहू के आटे को अच्छे घी डालकर सेंकना है। उसमें शक्कर, मखाने, काजू, बादाम किशमिश मिलाकर पंजीरी तैयार कर सकते हैं।

दही माखन मिश्री का भोग
दही और माखन कृष्ण को बहुत ही प्रिय हैं। जन्माष्टमी पर अगर दही और माखन का भोग श्री कृष्ण को लगाते है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ दही में शहद को मिलाकर कर भी आप भोग बना सकते हैं।

बेसन के लड्डू का भोग

बेसन के लड्डू का भोग बनाने के लिए आपको सबसे पहले बेसन लेना है।और थोड़ा सा घी डालकर उसका आटा लगा लेना है। अब आटे की पूड़ी बनाकर उसे घी में सेंक लेना उन पूड़ी का चूरा बनाकर एक साइट रख दें. अब एक तार वाली चाशनी बनाए और बेसन की पूड़ी का चूरा में चाशनी मिला कर लड्डू बना लें और उन को सजाने के लिए ऊपर एक-एक काजू लगा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button