धर्म/अध्यात्म

Ganesh Chaturthi : कब है 2025 की गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जी के जन्म उत्सव के रुप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरे भारत में अलग -अगल तरीके से 10 दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह बप्पा की झांकी लगाई जाती हैं...

भोपाल।भारत त्योहारों का देश है यहां कई त्योहार मनाए जाते है। उन्हीं में से एक है। गणेश चतुर्थी यह पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि 2025 की गणेश चतुर्थी का मुहूर्त और तारीख क्या है? इस बार गणेश चतुर्थी 2 दिन 26 और 27 अगस्त को मनाई 26 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। और 27 को बप्पा का घर में स्थापना की जाएगी। और 26 को व्रत रखा जाएगा।

10 दिनों तक बडे़ ही धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव

गणेश उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है। गणेश उत्सव में लोग गणेश जी की प्रतिमा को घर लाते हैं। बप्पा की झांकी सजाते हैं।10 दिनों तक बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भक्ति – भाव से बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं इन दिनों में भक्त गणपति जी को अगल-अलग प्रकार के भोग बना कर चढ़ाए जाते हैं।

गणेश उत्सव का महत्व

गणेश चतुर्थी के पर्व पर घर में बप्पा की प्रतिमा को लाने का विशेष महत्व माना जाता है।बप्पा की प्रतिमा घर में लाने से एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। घर में रिद्धि -सिद्धि आती है। मन प्रसन्न रहता है। और हर प्रकार के कष्ट कलेश दूर होते हैं।

गणेश उत्सव का इतिहास

गणेश उत्सव के इतिहास की बात करें तो 17 वीं शताब्दी में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा यह उत्सव मनाना शुरू किया गया था। ताकि हिन्दू लोग इस उत्सव में एक दूसरे से मिल सके। और, अपनी संस्कृति को बचा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button