राशिफल: 20 अगस्त 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल
आज का राशिफल 20 अगस्त 2025 को क्या कहती है आपकी राशि, कौन सा रंग आज आपको पहनना शुभ माना जाएगा। किन कार्यों को करने से आज आपको बचना चाहिए जानें आज का राशिफल…

मेष
आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: गहरा लाल
वृषभ
रोके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी बात की चिंता न करें,पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
मिथुन
ईश्वर पर भरोसा रखें तनाव से दूरी बनाए रखें। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: केसरिया पीला
कर्क
व्यर्थ में किसी से न झगड़े, घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई रुका काम भी पूर्ण हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
सिंह
दूसरों की मदद कर सकें तो करें,आज आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। सामाजिक दायित्व पूरे करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: चमकीला सुनहरा
कन्या
नए रिश्ते बन सकते हैं, सोच-समझकर ही निर्णय लें। फिजूल खर्च से बचें।
शुभ रंग: आसमानी नीला
तुला
जोखिम से दूर रहें, प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
किसी का बुरा होता देख खुश न हो, कर्म में निरंतरता रखें, सफलता निकट है। वाहन या उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग: गहरा बरगंडी
धनु
मन प्रसन्न रहेगा, आज मन आध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: चटकीला नारंगी
मकर
कामकाज में सुधार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें।
शुभ रंग: स्लेट ग्रे
कुंभ
नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन धैर्य जरूरी है। बोलचाल में विनम्रता बनाए रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
मीन
स्वस्थ की चिंता न करें, रचनात्मकता बढ़ेगी। छात्रों और कलाकारों के लिए दिन अनुकूल है। आत्मविश्वास बना रहेगा।
शुभ रंग: समुद्री हरा
नोट: यह राशिफल सामान्य रूप से दिया गया है। यह व्यक्तिगत कुंडली पर आधारित नहीं है।