वर्ल्ड
PM शिगेरु इशिबा के न्यौते पर जापान यात्रा पर PM मोदी, 15 वें भारत-जापान इकनॉमिक फोरम में PM Modi बोले…
आज 29 और 30 अगस्त तक पीएम मोदी दो दिन की जापान यात्रा पर हैं उसके बाद वो दो दिन 31और 1 सितंबर में चीन यात्रा के लिए जाएंगे और यहां तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

नई दिल्ली। आज पीएम मोदी जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के न्यौते पर दो दिन के लिए जापान दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 वें भारत- जापान इकनॉमिक फोरम में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, जापान भारत के विकास की यात्रा में मुख्य पार्टनर है।
टोक्यो में पीएम मोदी का ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया ।जिसे के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा,
पीएम मोदी का एक्स
टोक्यो पहुँच गया हूँ। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।
टोक्यो में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी की मुलाकात
टोक्यो में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की जिसे लेकर उन्होंने एक्स पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा,
टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूँ। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है।
अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूँगा।



